5 सालो मे पूरा करेंगे वचन पत्र को, अभी सब्र करो: सिंधिया

भोपाल। प्रदेश सरकार के कार्यकाल के एक साल पूरे हो चुके है और उनके द्वारा किए गए वचन पत्र के वादे पूरे होते दिखाई नहीं दे रहे है। जिस पर कांग्रेस के महा सचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अभी सरकार बने एक साल ही हुआ है,हमारे पास अभी 4 साल का समय है। थोड़ा सब्र करो, वचन पत्र के सभी वादे 5 साल मे पूरे होंगे। अगर इसके बाद भी वादे पूरे नहीं हुए तो हमे जनता के साथ खड़े रहना होगा। सिंधिया सोमवार सुबह गुना रवाना होने से पहले यहां मीडिया से मिले और चर्चा की। जैसे ही सिंधिया के सड़क पर उतरने का बयान विपक्ष को पता चला,वैसे ही पार्टी मे सियासत गरमाने लगी। भाजपा नेताओ ने इस बयान को हवा देना शुरू कर दिया। भाजपा की तरफ से हो रही बयानबाजी पर सिंधिया ने जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष को मेरे लिए लड़ने की जरूरत नहीं है। मै अपनी लड़ाई लड़ने मे सक्षम हू। जिसे मै खुद लड़ रहा हू। पिछले 16-17 सालो से यही कर रहा हू, इसलिए जनता की लड़ाई लड़ना कोई नई बात नहीं है। मैने जनसेवा का रास्ता अपनाया है,इसलिए हमे लोगो के मुद्दे उठाने जरूरी है। हालांकि दिग्विजय से उनकी होने वाली मुलाक़ात पर सुबह ही सिंधिया ने स्पष्ट कर दिया था कि अगर समय मिला तो मिल लेंगे। सिंधिया ने उनके और दिग्विजय के संबंधो पर सफाई देते हुए कहा की मेरी मुलाक़ात सिंह से होती रहती है इसके बाद भी पता नहीं क्यो बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है।