यह है जिम्मेदार निगम अधिकारी....न कमिश्नर के नोटिस का जबाव, न जांच का पता

भोपाल। निगम के द्वारा दी गई चंदनपुरा मे 203 पेड़ो को काटने कि अनुमति का मामला अभी भी अटका हुआ हैं। निगम के जिम्मेदार अधिकारी अभी तक यह तय नहीं कर पाये हैं कि यह किसकी अनुमति से किया गया हैं। हालांकि सभी को यह ज्ञात हैं कि अनुमति किसने दी और जिम्मेदार कौन हैं, लेकिन जिम्मेदार को बचाया जा रहा हैं। सूत्रो कि माने तो निगम अब छोटे कर्मचारियो पर कार्रवाई करने का मन बना रहा हैं। ताकि असर जिम्मेदार अधिकारी को बचाया जा सके।


चंदनपुरा मे शुक्रवार को करीब 203 हरे-भरे पेड़ काटने का मामला सामने आया था। संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव के हस्तक्षेप के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पता चला कि नगर-निगम ने केरवा स्थित चंदनपुरा मे 10.50 एक्स भूमि पर 203 पेड़ काटने कि अनुमति जारी की थी। अनुमति जारी होते ही यह पेड़ काट दिए गए।


 


वही, कमिश्नर विजय दत्ता के द्वारा जिम्मेदार अपर आयुक्त पवन कुमार और सहायक आयुक्त मनोज मौर्य को नोटिस देकर दो दिन मे मामले के संबंध मे सारी जानकारी का जबाव दो दिन मे मांगा था, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी निगम कि और से कोई जबाव नहीं दिया गया हैं। शायद निगम अधिकारी किसी भी वरिष्ठ अधिकारी को जबाव देना जरूरी नहीं समझते हैं।