भोपाल। सिंधिया के खेमे के कॉंग्रेस विधायको को इस्तीफे के संबंध मे विभानसभा ने नोटिस जारी किया हैं। नोटिस के मुताबिक सभी बागी विधायको को विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) एनपी प्रजापति के सामने दिये गए इस्तीफे की सत्यता साबित करने के लिए हाजिर होना होगा। विधायको को अध्यक्ष को बताना होगा कि इस्तीफे अपनी स्वयं की इच्छा से दिए गए हैं, किसी भी प्रकार का कोई दवाब तो नहीं हैं। नोटिस मे 6 विधायको को शुक्रवार को तथा 7 को शनिवार को बुलाया गया हैं। शुक्रवार को बचे हुये विधायको को भी नोटिस भेजे जाएंगे।
इस्तीफा देने वाले विधायको के घरो पर यह नोटिस भेजे गए हैं। यदि विधायक उपस्थित नहीं होते हैं तो सभी के द्वारा दिये इस्तीफे मान्य नहीं माने जाएंगे, इस्तीफे अमान्य कि स्थिति मे सभी विधायक कॉंग्रेस के ही कहे जाएँगे। जब कभी फ्लोर टेस्ट या विश्वास मत की बात होगी तो व्हिप जारी किया जा सकता हैं। ये विधायक व्हिप के दायरे मे रहेंगे। यही उल्लंघन होता हैं तो विधानसभा अध्यक्ष इन्हे अयोग्य ठहरा सकते हैं। इस बारे मे विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति ने कहा, कि नोटिस नियमानुसार ही दिये हैं।