शक के चलते पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या

भोपाल। शक की बीमारी ने ली महिला की जान। पति ने बेरहमी से किए पत्नी पर चालू से कई वार, बाद मे गला काटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट।


घटना कोलार इलाके की हैं, कोलार थाना प्रभारी अनिल वाजपेयी के अनुसार सवधर्म दामखेड़ी ई-सेक्टर कोलार रोड निवासी श्यामाबाई अपने पति शोभाराम यादव और दो बच्चो के साथ रहती थी। वह घर के साफ-सफाई का काम करती थी। पति साइकिल पर मशीन को रखकर फेरी लगाकर बेल्डिंग करने का काम करता था। दोनों की यह दूसरी शादी थी। शोभाराम शकी आदमी था, जिसके चलते अक्सर दोनों मे विवाद होता था। होली के पहले भी उनका विवाद हुआ और श्यामाबाई पति को छोड़कर किसी और के साथ रहने लगी थी। थाना प्रभारी वाजपेयी का कहना हैं कि सुबह करीब आठ बजे महिला अपने घर से मन्दाकिनी मे मकान 375 मे सुनील चौरसिया के घर मे साफ-सफाई के लिए निकली, महिला का पीछा करते-करते उसका पति भी वही पहुँच गया। पहले तो दोनों का मकान के बाहर जमकर झगड़ा हुआ। महिला ने पति को वहा से जाने के लिए कहा और मकान के ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम मे सफाई करने लगी। उसी समय उसका पति आए और महिला के साथ मारपीट करने लगा, और घसीटकर बाथरूम मे ले गया। पति ने पहले तो महिला पर करीबन आधा दर्जन चालू से वार किए और फिर उसका गला रेतकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।


शोर होने पर पहली मंजिल पर सोये मकान मालिक और उनका परिवार नीचे आया तो देखा श्यामाबाई खून से लथपथ फ्लोर पर पड़ी हुई हैं। आसपास के लोगो ने महिला को तत्काल जेपी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया