साहित्यकार कुमुद रंजन झा प्राइड ऑफ़ वूमेन अवार्ड से अलंकृत

नई दिल्ली। 16 मार्च (डॉ शम्भू पंवार) अंतर्राष्टीय महिला दिवस पर  देश की अग्रणी साहित्, कला,संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय संस्था “आगमन”  के तत्वावधान मे नई दिल्ली के पीजीडीएवी कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह में साहित्यकार, लेखक कुमुद रंजन झा को साहित्यिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओ के लिए "प्राइड ऑफ वूमेन अवार्ड" से अलंकृत किया गया।  साहित्यकार कुमुद रंजन झा को यह अवार्ड समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध साहित्यकार, गीतकार एवं प्रसार  भारती के पूर्व उप महानिदेशक लक्ष्मी शंकर वाजपेयी एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में मशहूर सरोज वादक उस्ताद यसराज, नेपाल  ने प्रदान कर सम्मानित किया ।


इस अवसर पर देश-विदेश की विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने के लिए 100 से अधिक विदुषी महिलाओं को "प्राइड ऑफ वूमेन अवार्ड -2019" एवं "आगमन तेजस्विनी अवार्ड - 2019" से सम्मानित  किया गया। कुछ बाल कलाकारों को उनकी कला एवं प्रदर्शन के लिए "आगमन युवा तेजस्विनी अवार्ड - 2019" से सम्मानित किया गया। समारोह में भारत के 14 राज्यो की महिलायें सम्मान समारोह में शामिल हुई ।


 मंच संचालन डॉ॰ स्वीट एंजिल ने बेहतरीन अंदाज़ में बख़ूबी किया।  कार्यक्रम में आगमन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व आगमन बिहार प्रभारी शायर ऐनुल बरौलवी उपस्थित थे। बिहार की कवीयित्री सरिता गुप्ता की पुस्तक "बेटियाँ ब्याही नहीं जायेगी" और झारखंड की कवीयित्री शशि बाला की पुस्तक "शब्दों के परिजात" दो पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। अंत में ऐनुल बरौलवी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।




********