महू मे देश का दूसरा इन्फेंट्री म्यूजियम जल्द ही होगा शुरू

इंदौर।  देश के गौरवशाली, वीर और बहादुर सैनिको की इतहासिक गाथा के बारे मे बया करने के लिए जल्द ही देश का दूसरा इन्फेंट्री म्यूजियम इंदौर के महू मे खुला जा रहा हैं। इसमें इन्फेंट्री के 1747 से लेकर 2020 तक के साहसी वीरों का इतिहास, शौर्य व वीर सैनिकों के बलिदान को थ्रीडी प्रिंटर और हाथों से बने इंसान की तरह हूबहू दिखने वाले स्टैच्यू, मूरल्स व फोटो गैलेरी से आकार दिया गया हैं। दो एकड़ में बने तीन मंजिला म्यूजियम को तीन फेज में तैयार किया जा रहा है। इसमें एक फेज का काम लगभग पूरा हो चुका है। दूसरे और तीसरे फेज का काम शुरू होना है। म्यूजियम का निर्माण 2009 में शुरू हुआ था। यहां युद्ध लड़ते, 40 फीट ऊंची दीवार कूदते और घर में छुपे आतंकवादियों को पकड़ते हुए सैनिकों के स्टैच्यू बनाए गए हैं। साथ ही इसमे बैटल ऑफ प्लासी 1757, बैटल ऑफ सारागढ़ी 1897, बैटल ऑफ बक्सर, भारत-पाक युद्ध 1965 और 1971 के साथ ही शिवाजी व सुभाषचंद्र बोस आदि के इतिहास को संजोया गया है।इन्हें थ्रीडी प्रिंटर के जरिए इस तरह तैयार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि म्यूजियम को देखने के लिए लोग ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। एक व्यक्ति को म्यूजियम देखने में कम से कम ढाई घंटे का समय लगेगा। यहां एक दिन में 100 लोग विजिट कर सकेंगे।