महिला सूबेदार के साथ आरआई ने की छेड़छाड़, बदला लेने के लिए पत्नी से किया रेप का केस

भोपाल। महिला सूबेदार के द्वारा लगाने छेड़छाड़ के आरोप के चलते सस्पेंड हुये आरआई की पत्नी ने एक महीने बाद सूबेदार  और उसके पति पर लगाए नाबालिक के साथ रेप के आरोप।


जानकारी अनुसार 31 वर्षीय स्वाति कामले खंडवा पुलिस लाइन मे सूबेदार हैं। बीटी 16 फरवरी को उन्होने आरआई राहुल देवरिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। महिला सूबेदार  का कहना था कि देर रात उसके घर घुसकर आरआई ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा और जबर्दस्ती करने की कोशिश की। मामला दर्ज करने के अगले दिन आरआई को बर्खास्त कर दिया गया। कुछ दिन बाद महिला सूबेदार  की उसके मंगेतर के साथ शादी हो गई। घटना के करीब एक महीने बाद अचानक आरआई की पत्नी ने 11 मार्च को महिला सूबेदार  और उसके पति और एक अन्य के खिलाफ नाबालिक से रेप की रिपोर्ट दर्ज करवाई। आरआई की पत्नी ने आरोप लगाया कि महिला सूबेदार  और उसके पति इस दुष्कर्म के सहयोगी हैं उन पर अश्लील वीडियो दिखाने का भी आरोप लगाया। वही, महिला सूबेदार का कहना हैं कि यह सब बदले के लिए किया जा रहा हैं। यह सारे आरोप झूठे हैं। जिस रोज की यह घटना बताई जा रही हैं उस रोज मैं छुट्टी पर थी। बदले का भावना से यह एफआईआर दर्ज की गई हैं। वही, नाबालिक का मेडिकल टेस्ट भी नहीं कराया गया। बिना जांच रिपोर्ट के एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं।