मानसिक बीमारी के चलते महिला ने स्टोन कटर से पहले हाथ की नस ओर बाद मे गला काटा, मौत

भोपाल। मानसिक बीमारी से जूझ रही ग्रहणी महिला ने हाथ की नस और अपना ही गला रेंद कर की आत्महत्या।


 


बैंक कॉलोनी, जहांगीराबाद स्थित बैंक कॉलोनी मोहम्मद निसार अपनी पत्नी अफरोज जहां, बेटे आदिल और बेटी अल्फिया के साथ रहते हैं। निसार एक क्रॉकरी शॉप पर काम करते हैं।


एसआई रिद्धी शर्मा के मुताबिक रोज की तरह निसार अपने काम पर गए थे। दोपहर में दोनों बच्चे पड़ोस में रहने वाले चाचा के घर खाना खाने चले गए। करीब साढ़े तीन बजे लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर से मशीन चलने की आवाज आ रही थी। खिड़की से झांका तो मां जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर दोनों बच्चे घर में दाखिल हुए और मां को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने अफरोज को मृत घोषित कर दिया।


निसार ने बताया कि किचन के पत्थर काटने के लिए स्टोन कटर लेकर आया था। अफजोल ने स्टोन कटर से पहले हाथ की नस काट ली फिर गला रेतकर जान दे दी। कटर लगाते ही गला करीब सात इंच गहराई तक कट गया था। जहांगीराबाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।