कॉंग्रेस के छह विधायको की घर वापसी, वही भाजपा का दावा ; 15-20 विधायक संपर्क मे

भोपाल। कॉंग्रेस और भाजपा के बीच रही विधायको की लुका-छुपी की राजनीति 22 घंटे के बाद ठंडी होती नजर आ रही हैं। 22 घंटे चला सियासी घमासान बुधवार रात करीब 9:30 बजे तक खत्म होने की स्थिति में पहुंच गया। कमलनाथ ने उठा-पटक करके अपने छह विधायको की गुड़गांव और दिल्ली से घर वापसी करा ली। उन्होने दावा किया हैं की अब सरकार सुरक्षित हैं, साथी कमलनाथ का कहना हैं कि भाजपा के कार्यकाल के दौरान पनपे माफिया का सरकार पर्दाफाश करने जा रही हैं। इसीलिए कारण भाजपा छटपटा रही हैं और ऐसी काम कर रही हैं। लेकिन भाजपा के कोई भी मनसूबे कामयाब नहीं हुये। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, मंत्री जीतू पटवारी, तरुण भनोत और जयवर्धन सिंह का कहना है कि भाजपा के सरकार गिराने की कोशिशों का पर्दाफाश हो गया है। सरकार को कोई खतरा नहीं है। बाकी विधायक भी जल्द वापसी करेंगे।


लेकिन कई कांग्रेसी विधायक अभी भी बड़े नेताओं के संपर्क से बाहर हैं। चार विधायक बेंगलुरू के एक रिसॉर्ट में रुके हुए हैं। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई को इन विधायकों पर नजर रखने के लिए कहा गया था। बुधवार सुबह जब कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकर्ता रिसोर्ट पहुंचे तो उन्हें वहां विधायक नहीं मिले। ये बताया गया कि यहां से उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। वहीं देर शाम निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा का फोन चालू हो गया। मीडिया को बताया कि वे बैंगलुरू में हैं। एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। इधर, पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा का दावा है कि 15 से 20 विधायक अभी भी संपर्क रहे। भाजपा के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि यह संख्या 17 है। राज्य के मौजूदा हालात पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं है।  उन्होंने विधायकों की खरीद-फरोख्त को बीजेपी की पुरानी परंपरा बताया और कहा कि बीजेपी की कोशिश नाकाम साबित होगी। वही, बुधवार को भोपाल लौटे पांचों विधायकों ने अभी भी मीडिया से दूरी बना रखी है। दिली से लौटे पंचो विधायको का काफिला सीधा मुख्यमंत्री आवास पहुंचा और मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों और विधायकों की बैठक हुई।  निलंबित विधायक रामबाई सिंह बीच बैठक से पथरिया रवाना हो गई। वहीं, ऐदल सिंह कंसाना,संजीव कुशवाह ने मीडिया से बीतचीत मे बताया कि उन्हे भाजपा कि ओर से किसी प्रकार का कोई ऑफर नहीं दिया गया हैं। हम दिल्ली खुद गए हैं, यह केवल अफवाह हैं।


दिग्विजय सिंह :- बिसाहूलाल के साथ मारपीठ की गई। सभी विधायको से उनके मोबाइल छीन लिए गए। देर रात तक ये सभी वापस लौट आएंगे।


शिवराज सिंह चौहान :- कॉंग्रेस मे भागाभागी मची हुई हैं हम सरकार नहीं गिराना चाहते। लेकिन अगर कॉंग्रेस अपने बोझ से खुद गिर जाये तो वो जानें।


नड्डा के फोन पर शिवराज दिल्ली रवाना हुये :- मप्र के सियासी घटनाक्रम से भाजपा आलाकमान नाराज है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने शिवराज से फोन पर बात की, जिसके बाद शिवराज इंदौर से दिल्ली रवाना हो गए। गुरुवार को वे नड्‌डा व संगठन महामंत्री बीएल संतोष और अमित शाह से मिल सकते हैं। वहीं नरोत्तम बुधवार देर रात भोपाल लौट आए।