भोपाल। कारोबार के नाम पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह (विक्की) के साथ ठगी। सिंह ने कंप्यूटर कारोबारी प्रकाशचन्द्र गुप्ता की ठगी की शिकायत कमला नगर थाने मे की।
थाना प्रभारी विजय सिंह सिसौदिया ने बताया कि वन बिहार रोड प्रेमपुरा मे रहने वाले विक्रमादित्य सिंह पिता राजेंद्र सिंह जो की पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान मे वह कॉंग्रेस कमेटी मे प्रदेश सचिव हैं। उन्होने पुलिस को शिकायत आवेदन देते हुए बताया कि एमपी नगर स्थित वुडस सिस्टम (कंप्यूटर) के संचालक प्रकाशचन्द्र गुप्ता परिचित हैं। एक रोज बातबीच मे उन्होने सिंह को बताया कि वो कंप्यूटर के कारोबार मे निवेश करना चाहते हैं, लेकिन पैसे नहीं हैं। इस पर सिंह ने उन्हे 18 मार्च 2016 और 17 अप्रैल 2016 के बीच गुप्ता को 2.80 करोड़ दिये, सिंह ने यह पैसा कुछ खाते से ट्रांसफर किया तो कुछ नकद किया था। समझौते मे तय हुआ था कि प्रकाशचंद्र को ब्याज की रकम देनी होगी। लेकिन प्रकाश ने ना तो ब्याज दिया ओर ना ही मूल लौटाया, सिंह के मांगने पर टालमटोली करने लगा। लेकिन फिर प्रकाश ने जब पैसा देने से साफ माना कर दिया तो सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। बैंक के साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं।