इंदौर। होली के रंग के साथ नशे के रंग मे धुत लड़का–लड़कियो ने बाइक से जा रहे पिता–पुत्र की ली जान।
होली की रंग के जहां सभी खुशी से झूम रहे थे। वही नशे मे धुत कुछ युवक-युवतियो की लापरवाही और हद से ज्यादा नशेबाजी के चलते एक घर मे मातम छा गया। अनुसार घटना मंगलवार शाम 5 बजे की है, जिसमें कम्पेल के 60 वर्षीय मुरारीलाल पटेल और उनके 36 वर्षीय बेटे तेजकरण मुरारीलाल की ससुराल से गमी का रंग दाल आकर वापिस लौट रहे थे। बिहाड़िया गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पिता-पुत्र बाइक सहित उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। दोनों को सिर व हाथ-पैर में गंभीर चोट आई। हादसे मे पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। लोगो का कहना है कि कार एक लड़की चला रही थी, जो नशे में धुत्त थी। कार में सवार अन्य लड़के-लड़कियां भी नशे में थे। ये लोग क्रिसेंट वाटर पार्क से लौट रहे थे। हादसे के बाद सभी फरार हो गए। टीआई रूपेश दुबे के अनुसार लोगों ने यही बताया है कि कार में सवार युवक-युवतियां नशे में थे। हम जांच कर रहे हैं। वाटर पार्क से लेकर अन्य जगहों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे। कार अभी भी मौके पर पड़ी है।
मुरारीलाल गांव के छोटे किसान थे और बेटा ड्राइवरी करता था। उनके घर में अब तेजकरण का 8 साल का मासूम बेटा ही वारिस बचा है।