5.8 लाख भारतीयो को भाई विदेशी नागरिकता

नई दिल्ली। भारत के लोगो को ही रास नहीं आ रही भारत की नागरिकता। 5.8 लाख के करीब भारतीयो ने भारत की नागरिकता छोड़, विदेश की नागरिकता की किया स्वीकार।


जी हाँ, विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ो मे सामने आया कि जनवरी 2015 से अक्टूबर 2019 के बीच पाँच लाख से ज्यादा भारतीयो ने अपनी नागरिकता छोड़ दी। इन लगो ने भारत कि नागरिकता छोड़ किसी अन्य देश कि नागरिकता लेना पसंद किया। रिपोर्ट के मुताबिक लोगो ने सबसे अधिक अमेरिका की नागरिकता ली। भारतीयो ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की नागरिकता के प्रति आकर्षण प्रकट किया हैं। साल 2019 के शुरुआती दस महीनो मे रिकॉर्ड 11 लाख भारतीयो ने अपने पासपोर्ट सरेंडर कर दिए। भारतीय नागरिकता छोड़ने की सबसे अधिक संख्या 2016 मे दर्ज की गई, जब रिकॉर्ड 1.3 लाख भारतीयो ने देश की नागरिकता छोड़ दी।