भोपाल। लगातार व्यापारियो के विरोध के बाद आखिरकार स्मार्ट सिटी कंपनी को पलाश होटल के सामने लगे बैरिकेड हटाने ही पड़े। एनजीटी के दिये स्टे आदेश से खुश व्यापारियो ने स्मार्ट सिटी के कर्मचारियो और इंजीनियरों से लगा हुये बैरिकेड हटाने हो कहा तो दोनों पक्षो मे काफी बहस हुई, लेकिन बहस के बाद कर्मचारियो को बैरिकेड हटाने ही पड़े, साथ ही बाकी के बैरिकेड सुबह तक हटाने का आश्वासन दिया।
जिसके बाद रात को 9 बजे तक आधी सड़क साफ हो गई। एक महीने पहले बैरिकेड लगाते समय जब व्यापारियो ने विरोध किया, तो स्मार्ट सिटी कंपनी ने 15 दिनो मे बैरिकेड हटाने का आश्वशन दिया हैं, और उसके बाद हटाने के लिए आनाकानी करने लगे।