कोरोनावारयस के चलते मक्का और मदीना पहुँचने वाले जायरीनों का प्रवेश बंद

भोपाल। तेजी से फ़ेल रहा खतरनाक कोरोनावायरस से लोगो को बचाने के लिए सऊदी अरब की सरकार ने गुरुवार को पवित्र शहर मक्का में उमरा के लिए पहुंचने वाले जायरीनों का प्रवेश बंद कर दिया है। सऊदी सरकार का कहना हैं कि देश के लोगों को वायरस से बचाने के लिए अस्थाई तौर पर यह व्यवस्था लागू की गई है।


दरअसल, उमरा भी हज की तरह ही होता है। निश्चित इस्लामी महीने में मक्का और मदीना की यात्रा को हज कहा जाता है। इस समय के अलावा सालभर में इन स्थानों की धार्मिक यात्रा उमरा कहलाती है। मक्का के बाद धार्मिक रस्में पूरी करने के लिए मदीना जाने पर भी रोक लगाई गई।


सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा, "स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दुनिया में कोरोनावायरस के संक्रमण के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। टूरिस्ट वीजा पर आने वाले पर्यटकों को संक्रमण की दृष्टि से हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया है। देश के सभी एंट्री पॉइंट पर स्वास्थ्य अधिकारी विदेशों से आने वाले प्रत्येक यात्री की जांच कर रहे हैं। उन्हें सभी एहतियात बरतने के बाद ही देश में प्रवेश की इजाजत दी जाएगी। दुनिया से करीब 70 लाख विदेशी हर साल सऊदी अरब पहुंचते हैं। इनमें से अधिकतर लोग जेद्दा और मदीना एयरपोर्ट के जरिए देश में प्रवेश करते हैं। हालांकि, हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों के स्वास्थ्य की दृष्टि से संक्रमण रोकने के लिए यह सावधानी बरती जा रही है।"


 


 वायरस के शिकार हुये 2744 लोगो की मौत,


चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि कोरोनावायरस से 2744 लोगों की मौत हो चुकी है। हुबेई प्रांत में 26 लोगों की जान गई है। चीन में अब तक संक्रमण के 78,487 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि नए मामलों में कमी आ रही है।